बागपत, दिसम्बर 7 -- बरनावा के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को भगवान चंद्र प्रभू का मासिक महामस्तिकाभिषेक हुआ। श्रद्धालुओं ने विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना और अर्ध्य समर्पित कर भगवान का महाभिषेक किया। विधान में पर प्रातःकाल पंडित अंकित जैन शास्त्री के निर्देशन में सर्वप्रथम श्रद्धालुओं ने कलश से भगवान चंद्र प्रभू का महाभिषेक किया। शांतिधारा जनेश्वर जैन, अंकित जैन, अग्रिम जैन, अतिशय जैन, वंदना जैन, आयुष जैन ने की। परिमार्जन ताराचंद जैन, योगेश जैन ने किया। इसके उपरांत चमत्कारी दिव्य शांतिमंत्रों के साथ विश्वशांति की कामना करते हुए गौरव जैन ने महाआरती की। पंडित अंकित जैन ने कहा सब पापों की जड़ लोभ हैं। लोभ लालच मनुष्य को हर तरह के गलत काम करने के लिए उकसाता हैं। चोरी, धोखा, हिंसा और अन्य अनैतिक कार्य कराता हैं, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.