सीतामढ़ी, अप्रैल 26 -- सीतामढ़ी। श्री जानकी प्राकट्य स्थली तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा रजत द्वार जानकी मंदिर से विशाल भव्य निशान शोभा यात्रा निकल गया। इसमें लगभग 3000 से ज्यादा श्रद्धालु महिला-पुरुष हाथों में निशान झंडा लिए जय जानकी जय सियाराम की उद्घोष करते हुए नगर के सोनापट्टी, लोहापट्टी, गांधी चौक, कुंवर सिंह चौक, जवाहर चौक होते हुए कारगिल चौक बायपास रोड कोर्ट बाजार होते हुए जानकी मंदिर पहुंचे l घोड़े, हाथी और गाजे-बाजे बैंड के साथ भगवान शंकर, पार्वती, हनुमान, नारद आदि के स्वरूप निशान यात्रा के बीच में श्रद्धालुओं के बीच झूमते गाते मनोहर क्षटा विखेर रहे थे। रथो पर माता जानकी राम दरबार आदि का स्वरूप भव विभोर कर रहा था। यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं ने निकाली निशान शोभायात्रा निशान यात्रा में शामिल भक्तों पर दवा विक्रेता संघ, व्यवसायी संघ, सम...