श्रद्धालुओं ने निकाला माता का डोला
अमरोहा, मार्च 26 -- मंडी धनौरा। चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर श्रद्धालुओं ने परंपरागत ढंग से माता रानी का डोला शहर के मुख्य मार्गों से निकाला। श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते चल रहे थे। बुधवार को प्राचीन नवदुर्गा मंदिर महादेव से माता रानी के डोले को श्रद्धालु कंधों पर उठाकर भजन-कीर्तन करते हुए चले। डोला कंचन बाजार, हरदेव बाजार, अग्रसेन बाजार, गढ़ी मंदिर, नुक्कड़ शिव मंदिर होता हुआ वापस प्राचीन नवदुर्गा मंदिर पहुंचा। यहां आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान हरिओम त्रिवेदी, शिवकुमार त्रिवेदी, प्रलभ वशिष्ठ, सोनिया अग्रवाल, सिम्मी अग्रवाल, किरण गर्ग, सुषमा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं गढ़ी मंदिर परिसर में महिलाओं ने माता की भेंट गाकर वातावरण भक्तिमयी बना दिया। इस दौरान हेमलता अग्रवाल, आंचल अग्रवाल, सुषमा रानी, किरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.