गुड़गांव, मार्च 10 -- गुरुग्राम। चैत्र मेले को लेकर शक्तिपाीठ शीतला माता मंदिर पर मंगलवार सुबह और शाम तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। शीतला सप्तमी के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ माता के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी आचार्य राकेश शुक्ला ने कहा कि श्रद्धालुओं ने माता शीतला को बासी मीठे चावल, हलवा, पूड़ी और अन्य मीठे पकवान का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। चैत्र मेले के दौरान मंदिर में मुंडन संस्कार और नवविवाहित जोड़ों की जात लगाने की परंपरा भी निभाई गई। मंदिर परिसर में मुंडन संस्कार के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जहांविधि-विधान से पूजा कराकर बच्चों का मुंडन कराया जा रहा है। कई परिवार...