बिहारशरीफ, मार्च 21 -- श्रद्धालुओं ने की मां चन्द्रघंटा की पूजा, मांगा आशीर्वाद चेवाड़ा, निज संवाददाता। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को भक्तो ने मां के तीसरे रूप चन्द्रघंटा देवी की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। नवरात्र को लेकर चारों तरफ मां की जय जयकार हो रही है। देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तजनों की भीड़ उमड़ रही है। मां चन्द्रघंटा परम शान्तिदायक और कल्यानकारी हैं। मां के मस्तक पर घंटे और अर्धचन्द्र का आकार होने के कारण इन्हें चन्द्रघंटा देवी कहा जाता है। यह भक्तों के कष्टों का निवारण करती हैं। इनका वाहन सिंह है। इनके दर्शन मात्र से सुख की अनुभुति होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.