श्रद्धालुओं ने किया हनुमान जी का दर्शन पूजन
जौनपुर, मई 13 -- जौनपुर, संवाददाता। शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष के दूसरे मंगलवार को जिले के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में सुबह से देर शाम तक दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शहर के रासमंडल मोहल्ला में स्थित बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन के साथ सुंदरकांड का पाठ हुआ। बीआरपी कालेज स्थित हनुमान मंदिर पर बजरंगबली के विग्रह का भव्य शृंगार करने के बाद सुबह दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी प्रकार अजोशी महावीर धाम पर भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। बड़े हनुमान मंदिर पर मंदिर के महंत मानस मराल बाबा रामरतन दास के नेतृत्व में सुबह फूलमाला से हनुमान जी के विग्रह का शृंगार किया गया। यह भी पढ़ें- जेष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगलवार पर मंदिरों में उमड़े हनुमानभक्त तत्पश्चात दर्शन पूजन का क्रम शुरू हो गया। शाम को चार बजे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.