चम्पावत, मार्च 27 -- चम्पावत में चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन किया। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने रात्रि जागरण किया। ज्ञालीसेरान में पोस्टर के जरिए बेटियों के प्रति समानता और सम्मान प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में विपिन अधिकारी, लक्षिता, भविष्या, शिक्षा, संस्कृति, इतीशा, प्रत्याशा, कामाख्या, शिवांश, पंकज, मोहित, एकता व ललिता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...