लातेहार, दिसम्बर 25 -- बेतला प्रतिनिधि । तुलसी पूजन दिवस पर गुरुवार को क्षेत्र में भक्ति और भक्ति और उत्साह का माहौल देखा गया। इसदिन श्रद्धालुओं ने स्नान-ध्यान के बाद अपने घरों,मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों में मां लक्ष्मी का प्रतीक तुलसी के पौधे की काफी उत्साह से विधिवत पूजा-अर्चना की।मौके पर पुजारी यशवंत पाठक,सुरेंद्र पाठक, अर्जुन पांडेय आदि ने श्रद्धालुओं को मां तुलसी की मार्मिक और रोचक कथा सुनाई।धार्मिक ग्रंथों के हवाले से पुजारियों ने कहा कि तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का वास होने के कारण भगवान विष्णु को तुलसी सर्वाधिक प्रिय है।बिना तुलसी के चढ़ाए प्रसाद वे कभी ग्रहण नहीं करते।वहीं पुजारियों ने तुलसी में कई तरह के धार्मिक, औषधीय और पर्यावरणीय गुण होने की बात बताते कहा कि इनके पूजन से घरों में सुख-समृद्धि आती है तथा जीवन में सकारात्म...