श्रद्धालुओं ने आलोक धाम में किया जलार्पण
बेगुसराय, अगस्त 17 -- साहेबपुरकमाल। सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने प्रखंड के परोरा गांव स्थित सुप्रसिद्ध आलोक धाम में शिवलिंग पर जलार्पण कर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं व कांवरियों द्वारा लगाये जा रहे बोल-बम के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा। श्रद्धालुओं ने परोरा गांव स्थित माँ चंडिका मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। जलार्पण को लेकर श्रद्धालुओं के जत्थे ने क्षेत्र के अलग-अगल घाटों पर गंगा स्नान किया और पवित्र गंगाजल भर कर आलोक धाम सहित अलग-अलग शिवालयों के लिए रवाना हुए। सोमवारी को लेकर गंगा स्नान व पवित्र गंगाजल भरने को लेकर गंगा घाट जाने वाली मुख्य सड़कें दिनभर व्यस्त रहीं और मेले जैसा नजारा रहा। यह भी पढ़ें- Pakur News: सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.