देवघर, अप्रैल 12 -- देवघर। संताल परगना कमिश्नर संजय कुमार, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ ने आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सर्वप्रथम दर्दमारा, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, शिवगंगा, क्यू कॉम्प्लेक्स, बीएड कॉलेज, बाघमारा स्थित आईएसबीटी, कोठिया के अलावा दुम्मा कांवरिया पथ से व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए देवपुरा, बांक, सरासनी व दर्दमारा गेट तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तैयारियों को लेकर की जांच की। संबंधित विभाग के अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता द्वारा किए जाने वाले कार्यों से अवगत हुए। प्रमंडलीय आयुक्त ने कांवरिया पथ में बनाये जाने वाले प्रशासनिक शिविर, ओपी, स्वास्थ्य केंद्र, विद्युत व्यवस्था, सूचना-सह-सहायता केंद्र, होल्डिंग प्वाइंट,...