कुशीनगर, मार्च 22 -- कुशीनगर। विशुनपुरा विकास खंड के ग्राम सभा सिंगापट्टी क्षेत्र में स्थित बांसी धाम स्थल में पर्यटन विकास योजना के तहत यात्री हाल का शिलान्यास सांसद विजय कुमार दुबे व सदर विधायक मनीष जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि यात्री हाल निर्माण से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलने के साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। विकास खण्ड के ग्राम सभा सिंगापट्टी स्थित बांसी धाम परिसर में पर्यटन विकास योजना के तहत 75 लाख रुपए की लागत से शनिवार को यात्री हाल निर्माण कार्य का भूमि पूजन शिलान्यास हुआ l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सांसद विजय कुमार दुबे और विशिष्ट अतिथि पड़रौना सदर विधायक मनीष जायसवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सांसद ने कहा कि यात्री हाल के निर्माण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.