श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा और समर्पण का दिया संदेश
गंगापार, जुलाई 13 -- श्रृंग्वेरपुर धाम में रामायण मेला आयोजन समिति द्वारा संचालित श्रीराम कथा शोध संस्थान के तत्वावधान में 91वें एकदिवसीय मासिक श्रीराम कथा आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायमूर्ति जयप्रकाश त्रिपाठी तथा जनपद प्रयागराज के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश पांडेय सपरिवार शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक श्रीराम कथा का श्रवण किया तथा रामायण की आरती उतारकर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर श्रीराम कथा के संयोजक बलराम सिंह तथा सहकारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र पांडेय ने न्यायमूर्ति जयप्रकाश त्रिपाठी एवं अपर जिला जज दुर्गेश पांडेय को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कथा व्यास उमेश चन्द्र द्विवेदी ने श्रीहनुमान जी के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.