वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। श्री काशी विश्वनाथ धाम में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए त्रयंबकेश्वर हॉल में आयोजित सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यशाला का सोमवार को समापन हो गया। तीन दिनी कार्यक्रम में सेवा, सुरक्षा एवं संवेदनशीलता को पुलिसिंग की मूल भावना के रूप में स्थापित करने पर बल दिया गया।इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर पुलिस की भूमिका केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार भी उतना ही जरूरी है। इसलिए पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को अपना मेहमान समझकर ड्यूटी करें। उन्होंने कहा कि मंदिर में पुलिस व्यवहार से संबंधित वास्तविक फीडबैक प्राप्त करने के लिए प्रत्येक सप्ताह पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की वेशभूषा में भेजा जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.