श्रद्धालुओं को अनूठी अनुभूति प्रदान करने वर्चुअल रियलिटी शिविर का शुभारंभ : उपायुक्त
देवघर, अगस्त 5 -- देवघर। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर बाबा नगरी आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाओं के साथ एक अनूठा और दिव्य अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से मंगलवार को एक नई पहल की शुरुआत की गई। शिवलोक परिसर में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर द्वारा संयुक्त रूप से वर्चुअल रियलिटी शिविर का शुभारंभ किया गया। मौके पर डीसी ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला 2026 कई मायनों में बेहद खास और आधुनिक तकनीक से लैस है। जिला प्रशासन मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुख-सुविधा और सुरक्षा का हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र के कुल 10 चिन्हित स्थलों पर वर्चुअल रियलिटी शिविर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्चुअल रियलिटी तकनीक के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.