प्रयागराज, जनवरी 11 -- माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने 'मेला रेल सेवा' मोबाइल एप लॉन्च किया है। यह एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप के जरिए यात्रियों को ट्रेन टिकट बुकिंग, लाइव ट्रेन लोकेशन, प्लेटफॉर्म नंबर, स्टेशन से संगम तक नेविगेशन, यात्री सुविधाएं, विश्राम स्थल, विशेष ट्रेनों की जानकारी मिलेगी। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि एप पर हेल्पलाइन नंबर और स्टेशन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...