फरीदाबाद, मई 4 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सोमवार को होडल के विधायक हरेंद्र सिंह के साथ विभिन्न गांवों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने डाढका, सौंध, बंचारी, डकोरा, मर्रोली, खाम्बी, लिखी और हसनपुर सहित कई स्थानों पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बिजली, पेयजल, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं की कमी न रहे। बंचारी स्थित दाऊजी मंदिर और डकोरा में आरओ वाटर सिस्टम को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही जल निकासी, ट्रांसफार्मर बदलने और विश्राम शिविरों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उपायु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.