श्रद्धालुओं के लिए अलीगढ़-राजघाट नरोरा विशेष ट्रेन
अलीगढ़, अगस्त 2 -- अलीगढ़। श्रावण मास के दौरान तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 04187/04188 अलीगढ़-राजघाट नरोरा अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन तीन अगस्त को दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी। गाड़ी संख्या 04187 अलीगढ़ से सुबह 5:40 बजे प्रस्थान कर मंजूरगढ़ी, हरदुआगंज, सुनामई हॉल्ट, गोधा हॉल्ट, अतरौली रोड, धरमपुर हॉल्ट व डिबाई स्टेशनों पर निर्धारित ठहराव करते हुए सुबह 7:15 बजे राजघाट नरोरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04188 राजघाट नरोरा से सुबह 8:15 बजे रवाना होकर इन्हीं स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 9:55 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय की जानकारी सुनिश्चित कर लें व स्टेशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.