श्रद्धालुओं के दर्शन व पूजन के लिए खुला मां का दरबार
बेगुसराय, मार्च 26 -- बीहट,निज संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की आराधना की गई। संध्या आरती और रात्रि पूजन के बाद बीहट नगर परिषद के वार्ड 21 जलेलपुर टोला स्थित माता शीतला धाम में स्थापित माता दुर्गा के पट श्रद्धालुओं के दर्शन व पूजन के लिए खोल दिये गये। पट खुलते ही माता के दर्शन, पूजन तथा खोंयछा भरने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माता शीतला धाम के महंत श्रीमहेश दास जी महाराज ने बताया कि माता महागौरी माता पार्वती का ही सौम्य स्वरूप हैं। मां महागौरी शांति, करूणा और पवित्रता के प्रतीक है। इनकी अराधना से सुख-समृद्धि के साथ साथ सौभाग्य की प्राप्ति तो होती ही है, पापों का नाश भी होता है। महिलाओं ने महाअष्टमी का व्रत भी रखा। माता महागौरी के स्वरूप के संबंध में बतलाते हुए सिद्धाश्रम के स्वामी चिदात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.