जमशेदपुर, जुलाई 29 -- श्रावणी मेला के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय के विभिन्न थानों से करीब सौ जवान और पदाधिकारी को देवघर बाबा धाम ड्यूटी में भेजा गया। सिर्फ टाटानगर रेल थाना से नौ सिपाही-हवलदार व तीन अफसर देवघर ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किए गए। चक्रधरपुर मंडल के महादेवशाल स्टेशन पर सावन के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में रेल सुरक्षा बल के जवान भी जुटे हैं। मंदिर के पास टिकट बिक्री की व्यवस्था की गई है, ताकि स्टेशन काउंटर पर भीड़ न लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...