मधुबनी, जुलाई 29 -- हरलाखी/अंधराठाढ़ी, हिटी। श्रावण मास के प्रथम दिन गुरुवार से शुरू हो रहे श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। हरलाखी के ऐतिहासिक कल्याणेश्वर महादेव स्थान, कमतौल स्थित मनोकामनानाथ महादेव मंदिर और अंधराठाढ़ी के प्रसिद्ध बाबा मुक्तेश्वर नाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता और पूजा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती से लेकर मंदिर परिसरों की साफ-सफाई तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरलाखी के ऐतिहासिक कल्याणेश्वर महादेव स्थान में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई सहायता केंद्र और निगरानी प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां प्रशासनिक अधिकारी और कर्मी तैनात रहेंगे। सावन के प्रत्येक सोमवार को जयनगर की कमला नदी से जल लेकर हजारों कांवरिये बाबा कल्याणेश्वर और मनोका...