बेगुसराय, अगस्त 14 -- बरौनी। बरौनी जंक्शन पर सावन महीने में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाने से सहयोग को लेकर रेलकर्मियों द्वारा संवेदक कर्मियों से समन्वय बनाया गया है। इसमें सफाई कर्मी, ट्रेनों में पानी भरने वाले कर्मियों सहित अन्य कर्मी को भी शामिल किया गया है। नतीजतन श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कर्मियों द्वारा अपने कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...