नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को लाभ पंचमी के अवसर पर बनासकांठा जिले के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर जाने का कार्यक्रम था। हालांकि मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले करीब पांच लाख श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न पहुंचे इसलिए प्रधानमंत्री का दौरा रद्द कर दिया गया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम के पुनर्विकास और 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों सहित कई प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री शुक्रवार देर शाम अहमदाबाद हवाई अड्डे पहुंचे थे और वहां से सीधे लोक भवन गए। प्रधानमंत्री ने रात लोक भवन में ही बिताई। इसके बा...