श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त
दुमका, अगस्त 24 -- राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के चौथे एवं अंतिम सोमवारी के अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बासुकीनाथ पहुंचकर कंट्रोल रूम के माध्यम से संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी के माध्यम से मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़, कतार व्यवस्था, जलार्पण व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उपायुक्त ने कंट्रोल रूम में तैनात पदाधिकारियों से मेला क्षेत्र की पल-पल की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जलार्पण व्यवस्था को लेकर जानकारी लेते हुए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से अर्घा के माध्यम से सुगम जलार्पण कराने को कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.