गुड़गांव, दिसम्बर 12 -- गुरुग्राम। डीसी और श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड के प्रशासक अजय कुमार ने शुक्रवार को मंदिर परिसर में चल रही माता के बहुमंजिला भवन निर्माण परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर मंदिर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई बैठक में डीसी ने कहा कि शीतला माता मंदिर के पुनर्विकास कार्य को राज्य सरकार प्राथमिक महत्व दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की बढ़ती जरूरतों और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य तय समयसीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। निर्माण से जुड़े विभिन्न तकनीकी बिंदुओं में शिखर संरचनाओं की इंजीनियरिंग जांच, ड्रॉइंग्स की स्वीकृति, स्टोन क्लैडिंग व अन्य ...