श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू यात्रा एसडीआरएफ की प्राथमिकता: अर्पण यदुवंशी
रिषिकेष, मई 23 -- एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने चारधाम यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न जगहों पर आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों और व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। शनिवार को सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने चारधाम यात्रा के मंदिर परिसर, मुख्य यात्रा मार्गों, पार्किंग स्थलों, भीड़ नियंत्रण प्वाइंट्स और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीआरएफ टीमों की कार्यप्रणाली, उपकरणों की उपलब्धता और रेस्क्यू तैयारियों की समीक्षा की। जवानों द्वारा सामने रखी गई व्यवस्थागत समस्याओं और आवश्यकताओं पर संज्ञान लेते हुए सेनानायक ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा यात्रा अवधि में आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.