मथुरा, अप्रैल 12 -- शुक्रवार को यमुना नदी में पलटने से हुई श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत ने पूरी धर्मनगरी को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार को धर्मनगरी में विभिन्न संगठनों में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धालुओं की मौत पर दुःख प्रकट किया। सर्व ब्राह्मण महा सभा मित्रमंडल इकाई की बैठक सत्यभान शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें केशीघाट पर दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई तथा ठाकुर बिहारीजी से प्रार्थना की गई कि वह मृतकों को निज चरणों में स्थान दें। इस अवसर पर सत्यभान शर्मा, राजीव शर्मा,मोहन लाल शर्मा,राजेंद्र सारस्वत,अनिल गोस्वामी, डॉ सोम कांत त्रिपाठी,रूपकिशोर शर्मा , राजकुमार शर्मा,सतीश शर्मा,गौरव शर्मा,विष्णु शर्मा,राजन शर्मा, रूपकिशोर गोस्वामी,राजेश रावत, राहुल दीक्षित,त्रिभुवन शर्मा,प्रदीप शर्मा,राकेश शर्मा,नारायण प्रसाद पाराशर उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.