दरभंगा, फरवरी 16 -- महिला श्रद्धालुओं की भीड़ व कतार एक तरफ अस्पताल चौक से आगे और दूसरी ओर बस स्टैंड तक लगी रही। पुरुष श्रद्धालुओं की कतार बाजार के मुख्य गेट तक लगी थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात थे। गर्भ गृह के मुख्य द्वार पर न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ शशांक राज एवं गर्भ गृह में उपाध्यक्ष सह एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी कमान संभाले हुए थे। सुबह से लेकर देर शाम तक जलाभिषेक का दौरा निरंतर चलता रहा। रात नौ बजे मंदिर के पुजारियों की ओर से बाबा की भव्य श्रृंगार, पूजा और मंगल आरती की गयी। इधर, शिव मंदिर प्रांगण में देर शाम चतुर्दशी व्रत के उद्यापन का अनुष्ठान भी किया गया। इसे लेकर और श्रृंगार व पूजा-आरती का दर्शन करने के लिए परिसर में श्रद्धालु डटे रहे। कुशेश्वरनाथ मंदिर में पूजा करने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.