हापुड़, मई 25 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की तड़के ग्राम इमटौरी में स्थित कोल्ड स्टोर के पास फिजोजाबाद से वैष्णो देवी जा रही श्रद्दालुओं की बस में पीछे से एक कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बस में सवार श्रद्दालुओं में चीख पुकार मच गई। हादसे में कैंटर और बस में सवार चोर लोग घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार की तड़के फिरोजाबाद से श्रद्धालुओं से भरी एक बस वैष्णो देवी जा रही थी। यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं की बस से टकराया कैंटर, चार घायल जैसे ही बस हाफिजपुर थाना क्षेत्र में ग्राम इमटौरी स्थित कोल्ड स्टोर पर पहुंची तो पीछे से आ रहा एक कैटर चालक संतुलन नहीं बना पाय...