अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या, संवाददाता। परिवहन निगम की बसों का अयोध्या धाम के पास साकेत पेट्रोल पंप फ्लाईओवर के नीचे स्टॉपेज फिर से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसलिए अयोध्या धाम के यात्रियों के लिए बसों की सुलभता पर संकट आ गया है। अब रोडवेज बसों का ठहराव का नेशनल हाईवे अड्डा बन गया है। हाइवे पर कतारबद्व रोडवेज बसें हादसे का दावत दे रही हैं। परिवहन निगम अयोध्या डिपो सहित गोंडा और बहराइच डिपो की लगभग 150 बसें अयोध्या धाम से सटे नेशनल हाईवे के पास साकेत पेट्रोल पंप फ्लाईओवर होकर गुजरती थीं। इसमें अयोध्या डिपो की 27 अनुबंधित और निगम की बसें शामिल रहीं। सभी बसें गोंडा, बहराइच, बस्ती, गोरखपुर, सोनौली तक संचालित होती हैं। दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या धाम आने वाले यात्रियों को लंबे समय से साकेत फ्लाईओवर के नीचे रोडवेज बसें मिलती थी, लेकिन अब याताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.