पटना, फरवरी 17 -- महाशिवरात्रि पर गुप्ताधाम से जलाभिषेक पटना लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। जिसमें कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल है। घटना सोमवार की सुबह नौबतपुर थाना क्षेत्र के डमरचक के पास की है। मृतक की पहचान पटना के भागवत नगर निवासी पंकज चौरसिया (45) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में मुन्ना कुमार, खुशी (15), राजू गुप्ता (45) और चालक संतोष कुमार शामिल है। सभी घायल गायघाट इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुप्ताधाम से जल चढ़ाकर लौट रहे थे: कार सवार सभी लोग गुप्ता धाम में महाशिवरात्रि पर जलाभिषे...