श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र
बोकारो, अगस्त 7 -- बोकारो प्रतिनिधि। तुपकाडीह स्थित बाबा महादेववर नाथ का प्राचीन शिव मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र है। सावन में यहां जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। 1984 से श्रद्धालु भंडारदह स्थित दामोदर नदी से जल लाकर बाबा का अभिषेक करते आ रहे हैं। विवाह, मुंडन, जनेऊ व रुद्राभिषेक जैसे मांगलिक कार्यों के लिए भी दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं। जरीडीह प्रखंड तांतरी पंचायत के मुखिया गिरिन्द्र मिश्रा ने बताया कि स्थानीय मान्यता के अनुसार शिवलिंग स्वयं प्रकट हुआ था। वर्षों पहले एक चरवाहा पत्थर पर टंगली घिस रहा था, तभी उसमें से दूध जैसी धारा निकलने लगी। इसके बाद लोगों ने वहां पूजा शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1942 में पिता भुनेश्वर मिश्रा के गंभीर रूप से घायल होने पर दादा बुटू नायक ने इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.