श्रद्धालुओं का सुगम जलार्पण ही जिला प्रशासन का संकल्प : उपायुक्त
दुमका, जुलाई 31 -- दुमका, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के सफल एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने गुरुवार को तारा मंदिर से बाबा बासुकीनाथ मंदिर तक संपूर्ण रूट लाइन, क्यू कॉम्प्लेक्स, संस्कार मंडप, टेंट अस्पताल, कंट्रोल रूम एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मंदिर सभागार में मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होगी। ऐसे में सभी विभाग पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का सुगम जलार्पण ही जिला प्रशासन का संकल्प है और हमारी कोशिश हो कि हर श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.