श्रद्धालुओं का जत्था महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर दर्शन के लिए हुई रवान
भागलपुर, मई 25 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैंप जेल स्थित पंचमुखी हनुमान दरबार से रविवार को 71 श्रद्धालुओं का एक जत्था महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए रवाना हुई। इस धार्मिक यात्रा का नेतृत्व महाकालेश्वर डॉट इन संस्था के संचालक प्रशांत कुमार और सन्नी सरीन ने किया। रवाना होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुखद यात्रा की कामना की। वहीं संस्था की ओर से इस यात्रा के लिए 5 यात्रियों को लकी ड्रॉ के माध्यम से मात्र 1 रुपये में यात्रा का अवसर दिया गया। यह भी पढ़ें- मोतीगंज से निकली 1008 मंगल कलश यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.