मथुरा, अप्रैल 11 -- श्रद्धालुओं को क्या पता था कि वह नौका विहार उनकी जान ले लेगा। सभी श्रद्धालु ब्रज भ्रमण पर आये थे। शनिवार को नंदभवन में प्रसादी के साथ फूल बंगला,छप्पन भोग और रात का भजन संध्या का आयोजन होना था। इसकी तैयारी पूरी हो गयी थीं लेकिन काल की क्रूर गति को शायद यह मंजूर न था। नंदगांव निवासी कान्हा व योगेश गोस्वामी इन श्रद्धालुओं के पुरोहित हैं। उन्होंने बताया कि 120 श्रद्धालुओं का दल शुक्रवार को आया था। वृंदावन में दर्शन आदि करने के बाद शाम को नंदगांव जाना था। इन लोगों का शनिवार को नंदभवन में धार्मिक मनोरथ था। वहां छप्पन भोग और भंडारा था। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गयी थी। नंदभवन में फूल बंगला, छप्पनभोग, प्रसादी सेवा के साथ रात को भजन संगीत था। कान्हा गोस्वामी ने बताया कि श्रद्धालुओं के दल के साथ आये मधुर बार-बार आयोजन की भव्यता क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.