एटा, मार्च 30 -- सोमवार को जिले भर में तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महामहोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शहर और कस्बा-देहातों के सभी जिनालयों में भगवान की भव्य प्रतिमाओं का अभिषेक पूजन एवं शांति धारा करने के लिए श्रावक, श्राविकाओं की भीड़ लगी रही। जिनालयों में दिनभर णमोकार मंत्र एवं जैन शास्त्रों वाचन एवं प्रवचनों की गूंज बनी रही। भव्य रथ एवं शोभायात्राएं निकाली गई। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती पर जैन अनुयायियों ने भोर होते ही शहर के पुरानी बस्ती स्थित श्री पद्मावती पुरवाल पंचायत बड़े जैन मंदिर समेत सभी जिनालयों एवं चैत्यालयों में भगवान महावीर की शांति धारा और अभिषेक किया। साथ ही णमोकार महामंत्रा का जाप करते हुए जिनवाणी एवं अन्य जैन शास्त्रों का पाठ कर सभी तीर्थंकर भगवान की महाआरती की।दोपहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.