सहारनपुर, जनवरी 28 -- नगर के सुल्तानपुर मोहल्ला खेड़े वाला स्थित बालाजी हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस बुधवार को श्रद्धाभाव से मनाया गया। यह मंदिर मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में स्थित है, जहां नगर के अनेक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित योगेश शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन से की गई। उन्होंने बताया कि कलयुग में हनुमान जी की पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है। हनुमान जी अष्ट सिद्धियों के दाता हैं तथा नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति के सभी कष्ट व दोष दूर होते हैं। पूजा-अर्चना के उपरांत भगवान को प्रसाद का भोग लगाया गया और उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर अतर सिंह सैनी, अंकुश सैनी, सुनील सैनी, जयपाल सैनी, दीपक सैनी, मांगेराम सैनी, शिवकुमार सैनी, नीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.