संभल, जनवरी 7 -- चन्दौसी। आजाद रोड के श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव पर मुख्य गुरु पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और लंगर बरता गया। डीएम डा. राजेंद्र पेंसिया व एसपी केके विश्नोई क् अन्य अधिकारियों, नेताओं ने संगतों की सेवा की और लंगर छका। देर शाम गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन व कवि दरबार का आयोजन किया गया। गुरु गोविंद सिह जी के प्रकाशोत्सव में एक सप्ताह से आजाद रोड के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था। मंगलवार को गुरुद्वारे में दिल्ली से आए साहिब गुरमीत सिंह ने सबद कीर्तन के माध्यम से संगतों को निहाल किया। दोपहर चार बजे डीएम, एसपी ने गुरुद्वारा में पहुंच कर माथा टेका और सिख समाज के लोगों को बधाई दी। गुरुद्वारा कमेटी ने डीएम व एसपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.