सहारनपुर, फरवरी 1 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास के 649वें जन्मोत्सव के अवसर पर चिलकाना नगर सहित देहात क्षेत्र के मंडोरा, रावणपुर खुर्द, बड़गांव, बुड्ढाखेड़ा सहित विभिन्न गांवों में श्रद्धा और उत्साह के साथ रविदास जयंती मनाई गई। चिलकाना और सुल्तानपुर में आयोजित संत गुरु रविदास की शोभायात्रा का उद्घाटन भाजपा विधायक मुकेश चौधरी ने किया। चेयरमैन फूलबानो अंसारी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद, सुधीर जैन, सभासद अनुपम जैन, सभासद अमजद अली, समिति के मास्टर संदीप कुमार, आकाश काशी, इसम मौजूद रहे। वहीं, ग्राम दुमझेड़ी में गो-रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश पंवार ने रविदास जयंती का उद्घाटन किया और संत गुरु रविदास के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.