सहारनपुर, मार्च 27 -- सहारनपुर। गुरुवार को चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी पर सुबह से ही मंदिरों और घरों में चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भजन-कीर्तन और दुर्गा सप्तशती के पाठ से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अष्टमी के अवसर पर घर-घर में कन्या पूजन की परंपरा निभाई गई। छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उन्हें आदरपूर्वक जिमाया गया। उनके चरण धोकर आरती उतारी गई। उपहार स्वरूप कपड़े, फल व दक्षिणा भेंट की गई। व्रतधारियों ने कन्या पूजन के बाद व्रत का पारण किया। अष्टमी और नवमी के संधिकाल का भी विशेष महत्व रहा। श्रद्धालुओं ने इस शुभ समय में संधि पूजा कर मां दुर्गा की आराधना की। मान्यताओं के अनुसार यह समय शक्ति साधना के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.