श्रद्धाभक्ति से मना स्वामी बालकृष्ण यति का निर्वाण दिवस
गाजीपुर, अगस्त 3 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धपीठ हथियाराम मठ के 25वें पीठाधीपति और जूना अखाड़ा के ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर पवहारी स्वामी बालकृष्ण यति का निर्वाण दिवस सोमवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। मठ के 26वें पीठाधिपति और जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति ने अपने गुरु की पुण्य स्मृति में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक, समाधि पूजन, गौ और वस्त्र आदि दान किया। पीठाधिपति के साथ मुख्य यजमान के रूप में आरएसएस के कानपुर प्रांत प्रचारक श्रीराम सिंह सपरिवार उपस्थित रहे। आचार्य सुरेश चन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों के समूह ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया। महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत स्वामी बालकृष्ण यति अध्यात्म जगत के नक्षत्र स्वरूप थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.