श्रद्धापूर्वक वीर शहीद को किया नमन
कौशाम्बी, अगस्त 14 -- शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के नेतृत्व में विधानसभा सिराथू के कड़ा मंडल स्थित शक्तिकेंद्र कड़ा में देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पहुंचकर कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद गुलाबचंद्र सविता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए वीर जवानों का त्याग और साहस देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, मंडल महामंत्री राहुल कुशवाहा, सभासद चंदीलाल सोनकर, उमेश पटेल समेत मंडल के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.