लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- अब्बासपुर ग्राम पंचायत के डंडौरा आंबेडकर पार्क में देश की प्रथम शिक्षित महिला व महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। संदीप राठौर ने सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं वक्ता रोहित लाल गुलाबी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा की अलख जगाकर न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि समानता और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी। मुख्य वक्ता अमित राठौर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बनाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिलेश , राम लोटन गौतम , वीरपाल, समसुद्दीन खान, भन्नूलाल, जगदीश प्रसाद ,राकेश , गौतम कुमार सहित महिलाएं एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.