रांची, फरवरी 12 -- रांची। रातू रोड स्थित मधु मंजूषा ध्यान मंदिर में गुरुवार को कीर्तन-भजन के साथ नीलकंठ दिवस मनाया गया। आचार्य युक्ततमानन्द अवधूत ने बताया कि 12 फरवरी को गुरुदेव श्रीश्री आनंदमूर्ति जी पर विष प्रयोग किया गया था, परंतु योग बल से उन पर कोई असर नहीं हुआ। बाबा ने इस दिन को शोक के बजाय विजय और खुशी के रूप में मनाने का निर्देश दिया था। दूसरी ओर, हटिया महिला आश्रम में दीदी लोकतिता ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों सहित अन्य लोगों के बीच मिठाइयां बांटीं। मौके पर चंदन कुमार, विजय व श्रद्धालु उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.