गौरीगंज, जून 18 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता स्थानीय गुरुद्वारा साहिब में गुरुवार को सिखों के पांचवें गुरू, गुरु अर्जन देव का शहादत दिवस गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 40 दिनों से चल रहे श्री सुखमनी साहिब के पाठ का समापन महिला सत्संग द्वारा किया गया। सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर गुरु जी की शहादत को नमन किया।कार्यक्रम में नेपाल सीमा क्षेत्र से आए कीर्तनिया परमजीत सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भाव-विभोर कर दिया। कीर्तन के दौरान गुरु अर्जन देव जी के त्याग, तप और बलिदान का स्मरण किया गया। यह भी पढ़ें- गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर चकराता में सजी श्रद्धा की छबील, लंगर का आयोजन गुरुद्वारा कमेटी के कोषाध्यक्ष सरदा...