श्रद्धापूर्वक मनाया कारगिल विजय दिवस
गिरडीह, जुलाई 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल गिरिडीह में रविवार को कारगिल विजय दिवस बड़े श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक योगेश्वर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने पैरेड की एवं सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शिक्षकों ने कारगिल युद्ध के इतिहास, उसके महत्व तथा भारतीय सैनिकों के अद्वितीय बलिदान पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- डीएवी पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं ने कारगिल विजय दिवस मनाया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.