सिद्धार्थ, मई 19 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. बीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर नलकूपखंड विभाग में सोमवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, मंत्री शैलेंद्र कुमार गुप्त सहित कर्मचारी नेताओं ने परिषद एवं कर्मचारी हितों के लिए स्व.बीएन सिंह द्वारा किए गए संघर्षों व योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष अरुण प्रजापति ने कहा कि कर्मचारियों को वर्तमान में प्राप्त अनेक सेवा संबंधी हित एवं सुविधाएं स्व बीएन सिंह के संघर्षशील एवं कुशल नेतृत्व की देन हैं। यह भी पढ़ें- पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष को श्रद्धांजिल अर्प...