मेरठ, मई 19 -- कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की श्रद्धापुरी फेस-2 कॉलोनी के ई ब्लॉक में आवासीय परिसर के बीचो-बीच संचालित अस्पताल को लेकर स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। कॉलोनी के लोगों ने इस अस्पताल के संचालन को रोकने और प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर सोमवार को कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी से लिखित शिकायत की है। ​स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ई ब्लॉक पूरी तरह आवासीय क्षेत्र है। कॉलोनी के बीच में अस्पताल खुलने से चौबीसों घंटे एम्बुलेंस का सायरन, तीमारदारों की भीड़ और वाहनों की आवाजाही से लोगों का जीना दूभर हो गया है। लोगों ने कमिश्नर के समक्ष साफ तौर पर कहा है कि आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक और चिकित्सा गतिविधियों के संचालन से अभी से ही उनकी रातों की नींद हराम हो गई है। यह भी पढ़ें- देव हॉस्पिटल प्रकरण में आईएमए की आपत्ति, कार्रवाई पर उठाए सवाल...