रांची, जून 21 -- रातू,प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को श्रद्धानंद बाल मंदिर सीनियर सेकेंड्री विद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने विद्यालय के ऑडिटोरियम में योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रशासक ललित कुमार चौधरी, शैक्षणिक परामर्शदात्री सीमा सन्वाल और प्राचार्य अनिल कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को जीवन में योग के महत्व की जानकारी दी और नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन रीमा वर्मा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- इस्को मध्य विद्यालय गुवा में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यह भी पढ़ें- ...