रांची, अप्रैल 15 -- रातू, प्रतिनिधि। श्रद्धानन्द बाल मन्दिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय में इस सफलता से उत्साह का माहौल है। विद्यालय से इस बार 50 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान का मान बढ़ाया। अनुष्का कुमारी ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सुचित उरांव ने 96 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा शालिनी रानी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अंशिका प्रिया, रितिका रानी, रौनित कुमार, नमन सोनी, श्रुति सिंह, मीरा कुमारी और मौसम कुमारी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की मेधा सूची में स्थान बनाया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई दसवीं का परिणाम जारी,...