सासाराम, मई 12 -- नोखा। नगर परिषद स्थित पटेल नगर निवासी जदयू नेता प्रीतम पटेल की 70 वर्षीय मां मीरा देवी की तेरहवीं के अवसर पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह,जिला लोक अभियोजक उपेंद्र चौधरी,पूर्व जिला पार्षद रविशंकर सिंह,व्यापार मंडल पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,पूर्व प्राचार्य चौधरी जयप्रकाश सिंह,राजद नगर अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ भोला जी,जदयू अध्यक्ष रूपेश चंद्रवंशी,अनिल कुमार चौधरी,मनीष कुमार,श्याम लाल सिंह,अजय कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.